धामपुर - कोरोना संक्रमण नियंत्रण हेतु जारी दिशानिर्देशों के तहत पुलिस ने बंद कराया शनिवार का साप्ताहिक बाजार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 15, 2022

धामपुर - कोरोना संक्रमण नियंत्रण हेतु जारी दिशानिर्देशों के तहत पुलिस ने बंद कराया शनिवार का साप्ताहिक बाजार

newsindia17

कोरोना वायरस की तीसरी लहर का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और प्रतिदिन संक्रमित होने वालो का आंकड़ा 1 लाख से अधिक पहुँच रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन स्तर से दिशा निर्देश जारी किए गए है और प्रशासन इन निर्देशों का पालन कराने में जुटा हुआ है। 


कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के चलते आज पुलिस ने धामपुर बड़ी मंडी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को बंद करा दिया। जिस कारण भीषण ठंड और शीत लहर में रोजी-रोटी की तलाश में बाहर से आए दुकानदारों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। पाठको को बताना उचित होगा कि नगर की बड़ी मंडी में प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है जिसमें बाहर से आने वाले दुकानदार गर्म कपड़े , उन, जनरल मर्चेंट का सामान व अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुएं फड़ लगा कर बेचते हैं। आज घने कोहरे और शीत लहर के बीच यह लोग प्रातः 8:00 बजे अपना सामान लेकर बड़ी मंडी में पहुंच कर फड़ लगाने लगे थे।

 

इसी बीच लगभग 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों से कहा की कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है इसलिए शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशानुसार अब साप्ताहिक बाजार नहीं लगेगा। इसके बाद दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया और ट्रैक्टर ट्राली, मेटाडोर, थ्री व्हीलर, टेंपो, मोटरसाइकिल पर अपना सामान रख कर वापस अपने घर चले गए। 

free counter
अभी तक पाठक संख्या