| मृतका शालिनी की फाइल फोटो |
नहटौर क्षेत्र के गाँव से बाजार से खरीदारी करने नगर आयी दो सहेलियों में से एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गयी। घायल युवती की तुरंत ही पास के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहाँ से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल युवती की ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरगदी निवासी हेमराज शर्मा की पुत्री शालिनी आयु 28 वर्ष आज मंगलवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे अपनी सहेली ढकौली निवासी पूजा पुत्री अरुण कुमार के साथ खरीदारी करने नगर आयी थी। शालिनी अपनी सहेली के साथ अड्डे से बाजार के लिए पैदल ही जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब दोनों सहेली पीर की चुँगी के पास पहुँची इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक में शालिनी का स्टॉल फंस गया। इस हादसे में शालिनी ट्रक के पहिये के नीचे आ गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने राहगीरों की मदद से शालिनी को पास के ही एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से भाग रहे ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ऋषिकेश के एम्स में उपचार के दौरान शालिनी की मौत हो गयी।
बताया गया कि शालिनी का विवाह गजरौला क्षेत्र के गाँव जंदरपुर में हुआ था। शालिनी का पति देहरादून में कार्यरत है। शालिनी ने अपने पीछे दो बच्चियाँ छोड़ी है। शालिनी की मौत के समाचार से परिजनों में कोहराम मचा है। समाचार मिलने तक परिजन ऋषिकेश में ही थे तथा पुलिस को तहरीर नहीं दी गयी है।