नहटौर - आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत गठबंधन प्रत्याशी, सपा, रालोद जिलाध्यक्ष व चेयरपर्सन पुत्र समेत 400 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जनवरी 19, 2022

नहटौर - आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत गठबंधन प्रत्याशी, सपा, रालोद जिलाध्यक्ष व चेयरपर्सन पुत्र समेत 400 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

newsindia17

उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सभी राजनैतिक दल भी अपने अपने माध्यमों से प्रचार में जुटे हुए है। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू करने के साथ ही काफी प्रतिबन्ध भी लगाए गए है दूसरी ओर दिन प्रतिदिन मिल रहे कोरोना संक्रमितो की संख्या को देखते हुए शासन ने भी दिशा निर्देश जारी किये हुए है। इस सबके बाद भी राजनैतिक दल सभी प्रतिबन्धों को नजरअंदाज करते हुए सभाये कर रहे है और उनके नेताओ व समर्थको पर आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किये जा रहे है।


जिला बिजनौर में इसी मामले में आज 19 जनवरी 2022 को तीसरा मुकदमा नहटौर थाने में गठबंधन प्रत्याशी (सपा व रालोद) प्रत्याशी द्वारा बिना अनुमति जनसभा करने व कोरोना दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में दर्ज किया गया है। पाठको को बताना उचित होगा कि आज बुधवार को सपा व राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी मुंशी रामपाल द्वारा नूरपुर रोड स्थित संगम बैंक्वेट हाल में बिना अनुमति सभा आयोजित कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। इस सभा में जिलाध्यक्ष रालोद अली अदनान, सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन व नहटौर चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी सहित 400 समर्थक मौजूद थे। बिना अनुमति सभा आयोजित कर व भीड़ जुटाकर जहाँ एक ओर आदर्श आचार संहिता व चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन किया गया दूसरी ओर कोविड नियमो की भी जमकर धज्जियाँ उड़ाई गयी।  सभा के दौरान दो गज दूरी व मास्क लगाने के नियम का पालन नहीं हुआ। 


इस मामले में रालोद प्रत्याशी मुंशी रामपाल, सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, रालोद जिलाध्यक्ष अली अदनान, नहटौर चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी समेत 400 समर्थको के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।   

free counter
अभी तक पाठक संख्या