मुरादाबाद - तमंचे के बल पर जेठ ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैक मेल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जनवरी 19, 2022

मुरादाबाद - तमंचे के बल पर जेठ ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैक मेल


मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में तहेरे जेठ ने नवविवाहिता से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर विवाहिता को ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं इसके बाद सगे जेठ ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत करने पर ससुराल वालो ने पीड़िता पर ही चरित्रहीन होने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भोजपुर अंतर्गत एक गांव निवासी युवती का निकाह तीन माह पूर्व गांव के ही युवक से हुआ था। विवाहिता का पति सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि करीब दस दिन पूर्व गांव का ही निवासी उसका तहेरा जेठ रात दस बजे कमरे में घुस आया। आरोप है कि तहेरे जेठ ने तमंचे के बल पर पीड़िता से दुष्कर्म किया। आरोपी ने मोबाइल से विवाहिता की अश्लील वीडियो बनाकर धमकी दी कि किसी से बताया तो जान से मार देगा और वीडियो वायरल कर देगा। बदनामी के डर से पीड़िता ने आपबीती किसी से नहीं बताई। आरोप है कि इसके बाद 10 जनवरी को पीड़िता का सगा जेठ ने उसके कमरे में घुस कर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने मायके और ससुराल वालों को आपबीती सुनाई जिस पर ससुराल वालो ने उसकी शिकायत को गंभीरता से न लेकर उलटे उसके चरित्र पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए।

पीड़िता ने थाने में उक्त मामले की शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है। एसएसपी ने भोजपुर एसओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
free counter
अभी तक पाठक संख्या