गजरौला - गन्ना लदे ट्रक ने कार को मारी टककर, दुर्घटना में शिक्षा मित्र की मौत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जनवरी 28, 2022

गजरौला - गन्ना लदे ट्रक ने कार को मारी टककर, दुर्घटना में शिक्षा मित्र की मौत

मृतक संजीव कुमार की फाइल फोटो 
कल गुरुवार की रात गजरौला थाना क्षेत्र में गन्ने के ओवरलोड ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार शिक्षा मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोग घायल शिक्षा मित्र को लेकर सीएचसी पहुँचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार गजरौला थाना क्षेत्र के गाँव अटारी मुरीदपुर का निवासी संजीव कुमार आयु लगभग 40 वर्ष पुत्र इंदरपाल सिंह शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत था। कल गुरुवार की रात लगभग 8:45 बजे वह कार द्वारा अटारी मुरीदपुर से गजरौला आ रहा था। संजीव कुमार की कार जब खादगुर्जर रोड पर नगलियां गाँव के पास पहुँची इसी दौरान गन्ने के एक ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण संजीव कुमार को उपचार हेतु सीएचसी ले गए जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


संजीव की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी गजरौला विनय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में शिक्षा मित्र की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। दुर्घटना में शामिल गन्ना लदा ट्रक नहीं पकड़ा गया है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या