नहटौर - प्रभावी मतदाता संवाद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्चुअल माध्यम से की भाजपा को वोट देने की अपील, क्षेत्रीय विधायक ने बताई प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 29, 2022

नहटौर - प्रभावी मतदाता संवाद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्चुअल माध्यम से की भाजपा को वोट देने की अपील, क्षेत्रीय विधायक ने बताई प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ

newsindia17

आज शनिवार को नहटौर के जय फार्म मे आयोजित भाजपा के प्रभावी मतदाता संवाद मे सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्चुअल संबोधन के माध्यम से गत वर्षो की भाजपा सरकार की उपलब्धियो व जनहित मे किये गये कार्यो को बताते हुए मतदाताओ से आगामी विधान सभा चुनाव मे भाजपा को वोट देकर एक बार फिर भाजपा सरकार चुनने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक सहित तमाम क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारी मंचासीन रहे। 


पाठको को बताना उचित होगा कि आज नगर के नूरपुर रोड स्थित जय फार्म मे भाजपा के प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम मे सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आना था परन्तु किन्ही कारणो के चलते वे यहाॅ नही पहुॅच सकेे। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम मे वर्चुअल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और संबोधन के माध्यम से मतदाताओ को प्रदेश सरकार की गत वर्षो की उपलब्धियो को विस्तृत रूप से बताया। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा विश्व पटल पर अपनी पहचान बना चुका है। उन्होने कहा कि आज प्रदेश मे कानून व्यवस्था का राज है तथा हमारी बहू बेटियाॅ आधी रात भी कही भी आ जा सकती है। उन्होने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हूए कहा कि उनके कार्यकाल मे दिन दहाड़े दुकाने लूट ली जाती थी, हिन्दू मुस्लिम दंगे होते थे और पीड़ित की सुनवाई नही हो पाती थी मगर भाजपा सरकार ने पिछले पाॅच वर्षो के दौरान न केवल बाहुबलियो को सलाखो के पीछे पहुॅचाने का काम किया बल्कि प्रदेश मे शान्ति व कानून व्यवस्था कायम की। उन्होने कहा कि आज हम प्रदेशवासियो को भयमुक्त वातावरण देने मे समर्थ हो सके है और भाजपा के शासनकाल मे रामराज्य की परिकल्पना भी अवश्य ही साकार होगी। उन्होने कहा कि भाजपा फूट डालो राज करो वाली नीति पर काम नही करती है बल्कि सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास को दृष्टिगत रखकर नीति निर्माण करती है। कोरोना काल का उल्लेख करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने उस समय मे भी जब पूरी दुनिया मे त्राहि माम मचा हुआ था प्रदेशवासियो का जीवन व जीविका बचाने का कार्य करा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कार्य की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसंशा की गयी। उन्होने केन्द्र की भाजपा सरकार की नीतियो पर भी प्रकाश डाला और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश व देशवासियो के हितार्थ किये गये प्रयासो को बताया। अन्त मे उन्होने मतदाताओ से भाजपा को वोट देेने की अपील करते हूए कहा कि जब आप घर से मतदान करने के लिये चले तो एक बार फिर भाजपा सरकार व पूर्ववर्ती सरकार के कार्यो को विश्लेषण कर लेना और मुझे आशा है कि आप भाजपा के कार्यकाल मे किये गये तमाम प्रयासो को देखते हुए एक बार फिर उत्तर प्रदेश मे कमल खिलायेंगे।


उप मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन के बाद क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार ने भी अपने संबोधन के माध्यम से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि मै भी आपके बीच से हूॅ तथा आप दो बाद मुझे विधायक पद पर पहुॅचाकर सेवा का मौका दे चुके है एक बार फिर आगामी विधानसभा चुनाव मे कमल के फूल वाला बटन दबाकर मुझे अपना आर्शीवाद रूपी वोट दे। उन्होने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्ध्यिाॅ बताते हुए तीन तलाक के नाम पर मुस्लिम महिलाओ पर हो रहे अत्याचार, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने व प्रदेश सरकार द्वारा किये गये विभिन्न जनउपयोगी कार्याे का विस्तृत विवरण दिया। उन्होने कहा कि भाजपा के राज मे आये दिन होने वाले दंगो न केवल अंकुश लगा है बल्कि दंगाईयो को सलाखो के पीछे भेज दिया गया है। उन्होने कहा कि आज प्रदेश मे हर ओर शान्ति का माहौल है। उन्होने उपस्थित मतदाताओ से पूछा कि क्या पिछले पाॅच वर्षो मे कोई दंगा हुआ है। उन्होने अपने गत कार्यकाल मे क्षेत्र मे किये गये विकास कार्यो का विवरण देते हुए कहा कि यदि आप इस विकास की गंगा को निर्बाध बहते देखना चाहते है और प्रदेश का सुशासन की राह पर ले जाना चाहते है तो आगामी 14 फरवरी को कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाये और एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने हेतु योगदान दे।


कार्यक्रम के दौरान पूर्व मे आजाद समाज पार्टी मे जिला अध्यक्ष/मंडल प्रभारी रह चुके नरेश फौजी, श्रीमति रविता गौतम जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, आजाद समाज पार्टी व जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, विधान सभा अध्यक्ष नहटौर अजय सागर, विधान सभा सचिव नहटौर मंजीत कुमार, संगठन मंत्री कपिल कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता आसपा राकेश कुमार सहित आॅगनबाड़ी रसोई एसोसियेशन की प्रदेश अध्यक्ष आशा गौतम, जिला सचिव नगीना त्रिवेश कुमार, बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर अध्यक्ष घनश्याम सिंह, पूर्व विधान सभा प्रभारी बसपा सतेन्द्र कुमार, आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी बंटी सिंह, सुरेन्द्र सिंह परमावाला, अमर सिंह परमावाला मंगल सिंह परमावाला, चेतराम सिंह भटियाना खुशहालपुर सहित कई पूर्व ग्राम प्रधानो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 


कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप, जिला महामंत्री भाजपा मुकेन्द्र त्यागी, नहटौर मंडल अध्यक्ष ग्रामीण डा0 राजेश त्यागी, भाजपा नहटौर ब्लाॅक अध्यक्ष राकेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष नहटौर सिद्वान्त जैन, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलकराज सैनी, महावीर सैनी, दिनेश सैनी, दानवीर सिंह आदि मंचासीन रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम मे मंडल उपाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नहटौर वैभव गोयल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष कपिल शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे से शरद जैन, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या