पूरनपुर/जिला पीलीभीत - राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पर लगा कलावा व टीका हटवाने व हिजाब को छूट देने का गंभीर आरोप, जाँच मे जुटा प्रशासनिक अमला - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जून 07, 2026

पूरनपुर/जिला पीलीभीत - राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पर लगा कलावा व टीका हटवाने व हिजाब को छूट देने का गंभीर आरोप, जाँच मे जुटा प्रशासनिक अमला

https://www.newsindia17.com/uttar-pradesh/pilibhit-puranpur-ggic-principal-tilak-tika-hijab-discrimination-controversy-investigation

जिला पीलीभीत के पूरनपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की प्रधानाचार्या पर लगे गंभीर आरोपों के बाद से क्षेत्र मे हड़कंप मचा हुआ है। प्रधानाचार्या पर लगे गंभीर प्रशासनिक व धार्मिक भेदभावो के आरोपो की निष्पक्ष जाँच हेतु जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के आदेश पर 3 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। जाँच कमेटी ने आज रविवार को कॉलेज पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है और अंतरिम रिपोर्ट भी जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दी है।


उक्त पूरा मामला कल  शनिवार को उस समय सामने आया जब सम्पूर्ण समाधान दिवस मे मौजूद रहे नगर के प्रमुख व्यापारी नेता राजेंद्र सिंह आर्य ने के शिकायती पत्र प्रशासन को सौंपा। इस शिकायती पत्र मे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पर कई गंभीर आरोप लगाए गए है। आरोप है कि प्रधानाचार्या प्रार्थना सभा में माथे पर टीका लगाकर आने वाली हिंदू छात्राओं का टीका जबरन हटवा देती हैं। दूसरी ओर, मुस्लिम छात्राओं को कॉलेज परिसर और प्रार्थना सभा में हिजाब पहनने की पूरी छूट दी गई है, जिससे छात्राओं के बीच मानसिक भेदभाव पैदा हो रहा है। इन धार्मिक आरोपो के साथ ही वित्तीय अनियमितता व अवैध वसूली के आरोप भी प्रधानाचार्या पर लगे है। शिकायती पत्र मे बताया गया कि प्रधानाचार्या द्वारा कॉलेज परिसर मे खड़े बेशकीमती पेड़ो को विभागीय अनुमति के बिना ही अवैध रूप से कटवा दिया गया है। इसके साथ ही छात्राओ को मिलने वाले मिड डे मिल की गुणवत्ता व राशन में भी धांधली की जा रही है। आरोप है कि नए प्रवेश फार्म, छात्रवृत्ति व अभिभावक शिक्षक संघ के नाम पर भी छात्राओ से अवैध वसूली की जा रही है।


प्रधानाचार्या पर लगे गंभीर प्रशासनिक और धार्मिक भेदभाव के आरोपों के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम ने रविवार को कॉलेज पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दी है।


मामले की संवेदनशीलता और स्थानीय तनाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार, उपजिलाधिकारी जीत प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया शामिल रहे।


आज रविवार को जाँच टीम के कॉलेज पहुंचने  आरोपी प्रधानाचार्या मौके से नदारद मिलीं। उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा था और उनके सरकारी आवास पर भी ताला लटका मिला। टीम ने मौके पर मौजूद चार कॉलेज कर्मचारियों और शिकायतकर्ता राजेंद्र आर्य के विस्तृत बयान दर्ज किए हैं। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण कॉलेज बंद था, जिससे छात्राओं से सीधे बातचीत नहीं हो सकी।


जिला विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य के अनुपस्थित होने के कारण अभी उनका पक्ष नहीं जाना जा सका है। चूंकि रविवार को कॉलेज बंद था, इसलिए सोमवार को कॉलेज खुलने पर सीधे छात्राओं से पूछताछ की जाएगी और उनके गोपनीय बयान दर्ज किए जाएंगे। छात्राओं के बयानों के आधार पर ही अंतिम रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो सख्त वैधानिक और विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या