नहटौर - कांवड़ यात्रियों के आगमन के साथ ही गूंजे बम भोले के जयकारे, सेवा में लगे शिविर संचालक, पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
महाशिवरात्रि पर देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री अपने गंतव्य जी ओर प्रस्थान कर चुके है। इसी के साथ बुलंदशहर, बंदायू और अन्य जिलों के कांवड़ यात्रियों का नगर में आगमन शुरू हो चुका है। कांवड़ यात्रियों के आगमन के साथ ही बम भोले के जयकारे वातावरण में गूंजने लगे है। इसी के साथ विभिन्न समाजसेवियो व संस्थाओ ने कांवड़ यात्रियों के लिए शिविर भी शुरू कर दिए है। पुलिस प्रशासन भी कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरी मुस्तैदी के साथ कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है।
गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नहटौर नगर के रोडवेज बस अड्डा परिसर में कांवड़ यात्रियों के लिए विशाल शिविर लगाया गया है। यहाँ कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन व आराम के साथ ही स्नान आदि की भी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी है। आज शुक्रवार शाम को यहाँ बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों को विश्राम करते देखा गया। शिविर के आयोजक विजय कुमार फर्नीचर वालो के साथ ही उनके सहयोगी देवराज, संजय शर्मा (मुनीम जी), प्रदीप अग्रवाल आदि कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटे है। शिविर आयोजक विजय कुमार ने बताया कि ये कांवड़ यात्री शिविर पिछले लगभग 10 वर्षो से प्रतिवर्ष लगाया जाता है। इस शिविर में कांवड़ यात्रियों को निशुल्क भोजन व विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
इसके साथ ही नगर के त्यागी इंटर कॉलेज में भी को विधिवत पूजा अर्चना के साथ कांवड़ यात्री शिविर प्रारम्भ किया गया। त्यागी कॉलेज के शिविर में भी शाम तक बड़ी संख्या में कांवड़ियों के [पहुँचने का क्रम जारी था। शिविर के आयोजक विनील वर्मा, रोहताश (कुंवर साहब) , महेंद्र सचदेवा, अवनीश सिंह, अंकुश अग्रवाल, कपिल शर्मा, विकास गोयल आदि यहाँ भी कांवड़ यात्रियों में लगे हुए थे। आयोजकों ने बताया कि त्यागी कॉलेज में कांवड़ यात्रियों के लिए लगभग पिछले 40 वर्षो से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसके साथ ही दक्ष हॉस्पिटल के निदेशक डा0 एके दक्ष ने भी अपने चिकित्सालय पर कांवड़ यात्रियों के लिए विश्राम की व्यवस्था की है। डा0 दक्ष पत्नी मनीषा दक्ष व अपनी दोनों पुत्रियों सहित कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटे है। डा0 दक्ष ने बताया कि यहाँ कांवड़ यात्रियों को विश्राम ही भोजन, चाय, निशुल्क चिकित्सा आदि की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके यहाँ कार्यरत कर्मचारी भी इस पावन कार्य में पूरे मनोयोग से सहयोग करते है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 8 वर्षो से कांवड़ यात्रियों के लिए शिविर आयोजित कर रहे है।
गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी पैजनिया रोड स्थित बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर में बुलंदशहर के जहांगीराबाद वालो द्वारा 28 वे कांवड़ यात्री शिविर का आयोजन किया गया है। यहाँ भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री विश्राम करते मिले और उनके आने का क्रम लगातार जारी था। शिविर के आयोजकों व सेवादारों ने बताया कि शनिवार व रविवार को कांवड़ यात्रियों की संख्या और भी बढ़ेगी। यहाँ भी यात्रियों के लिए भोजन व विश्राम के साथ ही निशुल्क चिकित्सा का भी प्रबंध किया गया है। यहाँ बबलू, नीटू रजनीश शर्मा आदि कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटे हुए थे।
कांवड़ यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु जहाँ विभिन्न संस्थाओ व समाजसेवियों द्वारा शिविर लगाए जा रहे है वही दूसरी ओर कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। प्रभारी निरीक्षक नहटौर सतेंद्र कुमार अपने अधीनस्थों के साथ लगातार गश्त कर रहे है व स्थिति पर नजर बनाये हुए है। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि पर जलाभिषेक होने तक पुलिस प्रशासन पूरी सजगता से दिन और रात कांवड़ यात्रियों के मार्ग व शिविरों पर तैनात रहेगा। क़स्बा प्रभारी उप निरीक्षक बबलू सिंह भी अपने अधीनस्थों के साथ लगातार गश्त कर रहे है। शुक्रवार शाम को नगर पहुँचे पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अजय कुमार अग्रवाल ने भी स्थिति का जायजा लिया व आवश्यक निर्देश दिए।
अभी तक पाठक संख्या |