यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से बिना समन्वय के जांच चौकियों पर नहीं जाने को कहा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, फ़रवरी 26, 2022

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से बिना समन्वय के जांच चौकियों पर नहीं जाने को कहा

नयी दिल्ली। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के प्रयासों के बीच यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने नागरिकों से उसके अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना सीमा चौकियों पर नहीं जाने को कहा है।

भारतीय दूतावास ने कहा, ''सीमा जांच चौकियों पर स्थिति संवेदनशील है। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए हम पड़ोसी देशों में हमारे दूतावासों के साथ काम कर रहे हैं।

उसने कहा,'' हमारे लिए उन भारतीयों को निकालना मुश्किल हो रहा है जो बिना सूचना दिए सीमा जांच चौकियों पर पहुंच गए हैं। जो भारतीय नागरिक पूर्वी क्षेत्र में हैं, उनसे अगले निर्देश तक अपने निवास स्थान पर रहने का अनुरोध किया जाता है।

दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा कि वे अनावश्यक गतिविधि से बचे, सावधानी बरतें, अपने आसपास की घटनाओं और हाल के घटनाक्रम को लेकर चौकन्ना रहें।