मणिपुर विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 22 सीटों के लिए मतदान प्रारंभ - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मार्च 05, 2022

मणिपुर विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 22 सीटों के लिए मतदान प्रारंभ

इंफाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 22 सीटों के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे प्रारंभ हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इस चरण में थोउबल,चंदेल,उखरूल,सेनापति,तामेंगलोंग और जिरिबाम जिलों की 22सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा था कि 1,247 मतदान केन्द्रों में मतदान कराने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इन चरण में 92 उम्मीदवारों की राजनीतिक तकदीर का फैसला होगा। इनमें भाजपा के 12,कांग्रेस के 18, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 11, जनता दल यूनाइटेड और नगा पीपुल्स फ्रंट के दस -दस उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।