मणिपुर में दूसरे और अंतिम चरण में 22 सीटों पर मतदान शुरू - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मार्च 05, 2022

मणिपुर में दूसरे और अंतिम चरण में 22 सीटों पर मतदान शुरू

इंफाल। मणिपुर में दूसरे और अंतिम चरण में 22 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार की सुबह मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह 07.00 शुरू हुआ और शाम 16.00 बजे तक चलेगा। मणिपुर की 60 सीटों वाले विधानसभा के पहले चरण में 38 सीटों पर 28 फरवरी को मतदान कराये गये थे। दूसरे और अंतिम चरण में दो महिलाओं समेत 92 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। राज्य के छह जिलों सेनापति, जिरीबाम, उखुल, तमेंगलोंग, चंदेल और थौबल में चुनाव हो रहा है। पूर्वोत्तर का गेटवे ऑफ इंडिया कहे जाने वाला सीमावर्ती शहर मोरेह और आस पास के गांव में भी चुनाव होने के कारण उत्सव सा माहौल है।

दूसरे चरण का चुनाव एक ऐसे भौगोलिक क्षेत्र में हो रहा है, जिसे विपक्षी कांग्रेस पार्टी का गढè माना जाता है। कांग्रेस ने पांच साल पहले यहां से 12 सीटें जीती थीं। वहीं नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने चार , भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने दो सीटें जीती थी , जबकि एक निर्दलीय ने भी जीत हासिल की थी। मणिपुर की पहाड़यिां, जिनमें ज्यादातर ईसाई धर्म का पालन करने वाले नागा, कुकी और अन्य जनजातियां निवास करती हैं, कभी भी राज्य में सत्तारूढè भाजपा की मजबूत गढ नहीं रही , लेकिन इस बार सभी 22 सीटों पर उसके उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

आज के मतदान के लिए 1,238 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इस चरण के चुनाव में 428,958 महिलाओं, 4,18,401 पुरुषों और 31 ट्रांसजेंडरों सहित कुल 8,47,400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। मणिपुर में लगातार तीन बार शासन करने वाले तथा राज्य के सबसे लंबे समय तक कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे ओकराम इबोबी सिह थौबल सीट पर लगातार चौथी बार अपना कब्जा बरकरार रखने के आकांक्षी हैं। उनके खिलाफ भाजपा के लीतानथेम बसंत सिह उम्मीदवार हैं , जो 2017 में श्री इबोबी से चुनाव हार गए थे। इनके अलावा पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई शामिल हैं। जिनके भाग्य को फैसला मतदाता आज ईवीएम में बंद करेंगे।