आज शुक्रवार को समय से मानदेय न मिलने पर आक्रोशित जिले भर की आशा कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर प्रदर्शन किया। आशाओ ने अपनी मांगो को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।
अपनी विभिन्न माँगो को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची आशाओ का कहना है कि उनका दिसम्बर से अभी तक का मासिक वेतन व अन्य कार्यो का मानदेय नहीं दिया गया है। आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि इन अनियमिताओ के कारण उन्हें विभिन्न समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। आशाओ का कहना है कि विभिन्न कार्यो हेतु सरकार की ओर से दिया जाने वाला स्मार्ट फोन भी अभी तक उन्हें नहीं मिला है। आशाओ ने माँग जिलाधिकारी से विभिन्न समस्याओ का समाधान कराये जाने की माँग करते हुए कहा कि व्यवस्था इस तरह से बनायी जाए कि मानदेय सीधा उनके खातों में ही आये।
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकत्रियों में विशेष रूप से रीना त्यागी, रीना रानी, ममतेश कुमारी, मुन्नी, कल्पना, पूनम शर्मा, अनीता, ममता रानी, पूनम शर्मा, रेखा, सविता, मधु रानी, सुनीता, संगीता, कामिनी, सुरेशा, पवित्रा, रानी देवी, नफीसा, नीता रानी, पूजा, सुमन देवी, हेमलता, लक्ष्मी कुमारी आदि मौजूद रही।
| अभी तक पाठक संख्या |