कल रविवार की देर शाम नजीबाबाद - कोटद्वार रोड पर एक युवक का सड़ा गला शव मिलने पर हड़कंप मच गया। युवक का शव एक खेत में पड़ा था। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर शाम राहगीरों ने नजीबाबाद थाना क्षेत्र के कोटद्वार रोड स्थित निर्मला इंटर कॉलेज के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। शव काफी सड़ी गली हालत में था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान ग्राम चंदनपुरा थाना क्षेत्र नजीबाबाद के निवासी कमरुद्दीन के पुत्र जावेद आयु 33 वर्ष के रूप में हुई। शव 5 से 6 पुराना बताया जा रहा है।
बताया गया कि जावेद 5 -6 दिन पूर्व घर से किसी काम से बाहर जाने गया था। जावेद के वापस न आने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। अब उसका शव खेत में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जाँच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक नजीबाबाद दिनेश गौड़ ने बताया कि एक युवक का सड़ा गला शव खेत में पड़ा मिला है। शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और मामले की जाँच की जा रही है।
| अभी तक पाठक संख्या |