जिला रामपुर के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले किशोर का शव रामलीला ग्राउंड के पास मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर रात में रामनवमी के जुलूस में शामिल होने घर से गया था। किशोर रात से लापता था। सुबह स्थानीय लोगों ने उसका शव देखा, तो परिजनों को सूचना दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
रामपुर के सदर थाना क्षेत्र के पीपल टोला मोहल्ले का रहने वाला 16 वर्षीय खुशहाल रस्तोगी पुत्र गौरव रस्तोगी रात अपने घर से रामनवमी के जुलूस में शामिल होने के लिए सिविल लाइंस क्षेत्र में गया था। जुलूस के बाद वह वापस घर नहीं लौटा। सुबह स्थानीय लोगों ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में रामलीला मैदान के पास उसे मूर्छित अवस्था में देखा, तो पहले लोगों ने समझा कि कोई सोया हुआ है, लेकिन 1 घंटे बाद स्थानीय लोगों ने जब उसे हिला कर देखा, तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। इस पर स्थानीय लोगों ने जेब से मिले नंबर पर खुशहाल रस्तोगी के परिजनों को फोन पर सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
पेशे से सर्राफा का काम करने वाले गौरव रस्तोगी का पुत्र खुशहाल रस्तोगी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। साथ ही उसे मिर्गी के दौरे पड़ने की बात भी कही जा रही है, जिसके चलते परिजनों ने किसी पर भी अनहोनी होने का शक नहीं जताते हुए, पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
| अभी तक पाठक संख्या |
