मुरादाबाद जिला अस्पताल में एक कर्मी द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने एक नर्स पर उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गयी इस कार्रवाई से आक्रोशित नर्सिंग स्टाफ ने आज शुक्रवार को जबदस्त प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया। नर्सिंग स्टाफ ने मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की माँग की।
पाठको को बताना उचित होगा कि दो जिला महिला अस्पताल में एक एनएचएम ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी। प्रारम्भिक जाँच में मृतक के परिजनों ने एक ड्यूटी स्टाफ नर्स पर दबाब बनाने का आरोप लगाया था और कहा था कि इसी के चलते ये आत्मघाती कदम उठाया गया है। परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस ने ड्यूटी स्टाफ नर्स के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में आज शुक्रवार को अस्पताल के गेट पर एकत्र हुए नर्सिंग स्टाफ ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियो ने पुलिस व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि अस्पताल प्रशासन नर्सो की ड्यूटी लगाने में पक्षपात करता है।
प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप में शालिनी भटनागर, संदीप बंडोला, हेमंत चौधरी, अजय कुमार पांडे, सुशील त्रिपाठी, शंकर पटेल, विवेक यादव आदि मौजूद रहे।
| अभी तक पाठक संख्या |
