चाँदपुर पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न करने पर पीड़िता के पिता ने लगाई एसपी से गुहार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अप्रैल 15, 2022

चाँदपुर पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न करने पर पीड़िता के पिता ने लगाई एसपी से गुहार

newsindia17

चाँदपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में गत 8 अप्रैल को एक मूक बघिर युवती के साथ गांव के ही 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में थाना चान्दपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी तथा एक आरोपी को ग्रामीणों ने मौके से ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। चांदपुर पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी को जेल भी भेज दिया था, मगर अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नही किया है। उक्त सम्बन्ध में आज पीड़िता के पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई हैं।


पाठकों को बताना उचित होगा कि गत 8 अप्रैल को चान्दपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक मूक बघिर युवती के साथ गांव के ही 3 युवको ने उस समय दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था जब वह दिन के 11 बजे जंगल से चारा लेकर लौट रही थी। कुछ देर बाद युवती के पीछे आ रहे उसके भाई ने आवाज सुनकर एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया था तथा अन्य दो मौके से फरार हो गए थे। मौके से पकड़े गए आरोपी का नाम गूंगा उर्फ मोनू था। 


इस संबंध में चान्दपुर थाने में गूंगा उर्फ मोनू व अन्य दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आज पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता के पिता ने कहा है कि चांदपुर पुलिस ने गूंगा उर्फ मोनू को तो जेल भेज दिया है मगर उससे अन्य दो आरोपियों के सम्बंध में न तो कोई पूछताछ की और न ही उन्हें गिरफ्तार करने में कोई दिलचस्पी दिखा रही है। पत्र में पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में चान्दपुर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए जाने की गुहार लगाई है। पीड़िता के पिता ने कहा है कि उसकी पुत्री सामने आने और आरोपियों को पहचान सकती है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या