आज शुक्रवार को मुरादाबाद बारात में शामिल होने जा रहे 3 बाइक सवारों को एक कार ने रौंद दिया। इस दुर्घटना में तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी ओर आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रजबपुर के गाँव बुखारपुर निवासी दीपक कुमार पुत्र सतपाल, बंटी पुत्र गंगासरन व थाना अमरोहा देहात अंतर्गत गाँव तेलीपुरा निवासी नवनीत पुत्र रवि एक ही बाइक द्वारा थाना देहात के गाँव अदलपुर ताज निवासी अपने एक रिश्तेदार के बेटे की बारात होने मुरादाबाद जा रहे थे। बाइक सवारों के कैलसा रेलवे क्रॉसिंग से थोड़ा आगे पहुँचने पर विपरीत दिशा से आ रही कार ने इन्हे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर जुटे राहगीरो ने घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी भिजवाया।जहाँ उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है।
| अभी तक पाठक संख्या |
