मुरादाबाद - सरेशाम पुलिस चौकी के सामने शोरूम मालिक को गोली मारकर हमलावर हुए फरार, 3 घण्टे बाद पहुँची पुलिस - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अप्रैल 16, 2022

मुरादाबाद - सरेशाम पुलिस चौकी के सामने शोरूम मालिक को गोली मारकर हमलावर हुए फरार, 3 घण्टे बाद पहुँची पुलिस

newsindia17

कल शुक्रवार की शाम मुरादाबाद के बुध बाजार स्थित बॉम्बे डाइंग शोरूम  मालिक को उस समय गोली मार दी गयी जब वे काउंटर पर बैठे माला जप रहे थे। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुए व्यापारी को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महानगर के मुख्य बाजार में सरेशाम हुई इस घटना से जहाँ सनसनी फ़ैल गयी वही कोतवाली पुलिस घंटो बाद भी अनजान बनी रही। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार महानगर के बुध बाजार में पुलिस चौकी के सामने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुमार कुंज निवासी अशोक कुमार साहू का बॉम्बे डाइंग का पर्दे का शोरूम है। अशोक साहू के पुत्र गोपाल साहू के अनुसार कल शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे पिता शोरूम पर ही मौजूद थे तथा माला जप रहे थे। इसी दौरान वहाँ पहुँचे कुछ लोगो ने उनके सीने में गोली मार द और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर गोपाल साहू अपने एक दोस्त के साथ मौके पर पहुँचे और घायल पिता को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्षेत्राधिकारी कोतवाली ने बताया कि चौकी प्रभारी बुध बाजार को जाँच के लिए भेजा गया था। परिजन किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार कर रहे है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

 

उक्त मामले ने हाईटेक होने का दावा करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिया है। कल शाम लगभग 6 बजे हुई इस घटना के बाद जहाँ दूर दराज के व्यापारी भी अशोक साहू की दुकान व हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुँच गए वही दूसरी ओर कोतवाली पुलिस को कुछ सौ मीटर के दूरी तय करने में तीन घंटे का समय लगा।    

web counter
अभी तक पाठक संख्या