पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिले में गौ हत्या की घटनाएं नहीं रूक रही है। अब रामपुर के पॉश सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गौ हत्या किये जाने की घटना प्रकाश में आयी है। आज शनिवार को गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़के हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए और हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारियो ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। मुकदमा दर्ज करने और गौ हत्या करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार करने केआश्वासन पर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर पहाड़ी गेट के पास एक स्लाटर हाउस है, जो बंद पड़ा है। आज शनिवार को इसके पास कोगौवंशीय पशु के अवशेष पड़े देख लाेगों की भीड़ मौके पर जुट गई और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने गड्ढा कराकर अवशेष दबवा दिए। जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ और जिला मंत्री संजीव जिंदल अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। गड्ढे से अवशेष निकलवाए। अवशेष में एक गाय का सिर, खाल आदि देख उनमें आक्रोश फैल गया। जानकारी मिली कि यह अवशेष पुराना गंज से चोरी हुई गाय के थे।
हंगामे की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह भी आ गए। उन्होंने किसी प्रकार आक्रोशित पदाधिकारियों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि मुकदमा दर्ज कर गौ हत्या के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गौ हत्या आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
| अभी तक पाठक संख्या |