आज रविवार की सुबह आदमपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का सिर कटा शव मिलने पर हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम दढ़ियाल निवासी ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाते हुए कीकर की झाड़ियों मे एक युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस को शव की तलाशी के दौरान एक ड्राइविंग मिला। जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त नेमपाल पुत्र शैतान सिंह, निवासी जरीफनगर जिला बंदायू के रूप में हुई। युवक का सिर किसी धारदार हथियार से काटा गया है।
थाना प्रभारी आदमपुर कृपाल सिंह ने बताया कि युवक का गर्दन कटा शव मिला है। जिसकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल का अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मुआयना किया है।
| अभी तक पाठक संख्या |
