हल्दौर - रोटरी क्लब के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क नेत्र जाँच शिविर में की गयी 322 नेत्र रोगियों की जाँच - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अप्रैल 17, 2022

हल्दौर - रोटरी क्लब के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क नेत्र जाँच शिविर में की गयी 322 नेत्र रोगियों की जाँच

आज रविवार को हल्दौर के सीडी इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में निर्मल आई इंस्टीट्यूट ऋषिकेश से आये चिकित्सको ने 322 नेत्र रोगियों की जांच की। 


आज रविवार को नगर के सीडी इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब, हल्दौर के तत्वाधान में एक विशाल नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में निर्मल आई इंस्टीटूट ऋषिकेश से आई चिकित्सको की टीम ने कुल 322 नेत्र रोगियों की जांच की। जांच के बाद 170 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। 90 नेत्र रोगियों को आपरेशन हेतु ले जाया जाएगा शेष 80 नेत्र रोगियों को 18 व 20 अप्रैल को ले जाया जाएगा।


शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास मारवाड़ी, नवीन कुमार, जितेंद्र मारवाड़ी, प्रवीण रस्तोगी, सुशांत ऐरन, सुरेंद्र पाल, अनिल सिंह, अनुज मारवाड़ी, डा0 संदीप रस्तोगी व डा0 हेमचन्द राणा का विशेष सहयोग रहा।


web counter
 अभी तक पाठक संख्या