नहटौर - आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल बना सी.बी.एस.ई का परीक्षा केंद्र, कई स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अप्रैल 17, 2022

नहटौर - आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल बना सी.बी.एस.ई का परीक्षा केंद्र, कई स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा


newsindia17

भारत सरकार के शिक्षा बोर्ड सी0बी0एस0ई0, नई दिल्ली द्वारा आगामी 10वीं और 12वीं कक्षाओं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के लिये नगर के कोतवाली रोड स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल को मनोनीत किया है। ऑक्सफोर्ड स्कूल के परीक्षा केन्द्र बनने पर क्षेत्र के मैस्कॉट पब्लिक स्कूल, शादीपुर नहटौर, एस0एम0एस पब्लिक स्कूल, नहटौर,  एस0वी0 पब्लिक स्कूल, बिलाई,  साईं मिलिनियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नहटौर,  मोडर्न एरा पब्लिक स्कूल नहटौर व वी0के0 इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल नहटौर आदि विद्यालयों के छात्र - छात्राओं की परीक्षाएं दिनांक 27 अप्रैल 2022 से 15 जून 2022 तक आयोजित की जायेंगी।


सी.बी.एस.ई. शिक्षा बोर्ड वार्षिक परीक्षाओं के लिये व्यवस्था आदि सभी मानक पूरे करने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केन्द्र मनोनीत करता है। उपरोक्त परीक्षा केन्द्र के लिये विद्यालय के प्रधानाचार्य इदरीस अहमद को केन्द्र समन्वयक तथा वरिष्ठ शिक्षक अमित शर्मा को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है।

ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के प्रधानाचार्य इदरीस अहमद ने सी0बी0एस0ई0 का आभार व्यक्त करते हुए बोर्ड परीक्षाओं के नियमानुसार संचालित करने का भरोसा दिया है और सभी छात्र-छात्राओं से सी0बी0एस0ई0 के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आहृ्वान करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या