संभल - शादी की पहली रात पत्नी ने मुँह दिखाई में पति से की 3 तोला सोने व आईफोन की माँग, फिर जेवर व नकदी लेकर हुई फरार .. - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, दिसंबर 21, 2023

संभल - शादी की पहली रात पत्नी ने मुँह दिखाई में पति से की 3 तोला सोने व आईफोन की माँग, फिर जेवर व नकदी लेकर हुई फरार ..

www.newsindia17.com

जिला संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक सामाजिक कार्यकर्ता की पत्नी ने मुंह दिखाई के दौरान की गयी मांग पूरी न होने पर घर में रखी नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी अब सामाजिक कार्यकर्ता से 5 लाख की मांग करते हुए मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक सामाजिक कार्यकर्ता जो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुका है की पत्नी की गत वर्ष मौत हो गयी थी। मृतका से सामाजिक कार्यकर्ता के 4 बच्चे भी है। पत्नी की मौत के बाद गत अक्टूबर माह में मुरादाबाद के कारी व अन्य लोगो ने सामाजिक कार्यकर्ता का बीकानेर, राजस्थान निवासी एक महिला से उसका निकाह करा दिया था। निकाह के बाद सामाजिक कार्यकर्ता पत्नी को लेकर घर आ गया। इसके बाद शादी की पहली रात ही महिला ने मुंह दिखाई में पति से 51 हजार रूपये, 3 तोले सोने का कंगन व आईफोन की मांग कर दी। ये मांग पूरी न हो पाने पर महिला ने भला बुरा कहते हुए सामाजिक कार्यकर्ता से झगड़ा किया।


गत 30 नबम्बर की रात पति -पत्नी के बीच फिर से विवाद हो गया। इस दौरान महिला ने सामाजिक कार्यकर्ता को अपशब्द कहे। महिला के भाई से फोन पर शिकायत किये जाने पर उसने भी सामाजिक कार्यकर्ता से अभद्रता की। गत 1 दिसंबर की रात महिला का भाई व 2 अज्ञात लोग सामाजिक कार्यकर्ता के घर आये। इसके बाद सभी ने नशीली मिठाई खिलाकर सामाजिक कार्यकर्ता को बेहोश कर दिया। पीड़ित ने एसपी संभल से की गयी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे बेहोश करने के बाद उसकी पत्नी, साला व 2 अन्य अज्ञात व्यक्ति घर में रखी 26 हजार कजी नकदी व सोने चाँदी के जेवरात समेट ले गए है। आरोपी 5 लाख रूपये की मांग कर रहे है और न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे है। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या