नजीबाबाद - फ्लाईओवर पर विधुतीकरण कार्य न होने के मामले में दोषी पाए गए अधिकारियो से की जाएगी 14 लाख की रिकवरी

www.newsindia17.com

नजीबाबाद में सेंटमैरी स्कूल के पास स्थित फ्लाईओवर का विधुतीकरण न होने के मामले में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इस मामले की जांच में दोषी पाए गए अधिकारियो से लगभग 14 लाख की रिकवरी की जाएगी। अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के निर्देश जारी किये गए है।


पाठको को बताया उचित होगा की नजीबाबाद - रायपुर मार्ग सेंटमेरी स्कूल के पास फ्लाईओवर निर्माण को 8 वर्ष हो चुके है। इसके बाद भी इसका विधुतीकरण नहीं हो सका है। इसको लेकर नगर के आदर्शनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर इस मामले की जाँच सेतू निगम के अधिकारियो से कराई गयी। उत्तर प्रदेश सेतू निगम के गाजियाबाद कार्यालय में तैनात प्रबंध संयन्त्र एके सिंह ने आरटीआई ने मनोज शर्मा को बताया कि इस फ्लाईओवर के विधुतीकरण के लिए वर्ष 2015 में 14 लाख 24 हजार की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। इसके बाद भी कार्य नहीं कराया गया है।


विभाग द्वारा की गयी जाँच में तत्कालीन उप परियोजना प्रबंधक यांत्रिक ओमप्रकाश श्रीवास्तव व अवर अभियंता शिवकुमार दोषी पाए गए है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए उप परियोजना प्रबंधक यांत्रिक का डिमोशन कर सहायक अभियंता यांत्रिक के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही इनके सेवानिवृत्ति देयको से रिकवरी किये जाने के आदेश दिए गए है। इसके साथ ही तत्कालीन अवर अभियंता के वेतन से भी रिकवरी सम्बन्धी आदेश दिए गए है। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Share on Google Plus