नहटौर/जिला बिजनौर - नगर में शान के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय व वन्दे मातरम के उद्घोष से गूंजा नगर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अगस्त 12, 2025

नहटौर/जिला बिजनौर - नगर में शान के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय व वन्दे मातरम के उद्घोष से गूंजा नगर

www.newsindia17.com
आज मंगलवार को जिला बिजनौर के नहटौर नगर मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली जाने वाली इस तिरंगा यात्रा मे बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व नगर तथा आसपास के क्षेत्र के निवासी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा मे पुरुषो के साथ ही महिलाये हाथो मे तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ भारत माता की जय व वन्दे मातरम का उद्घोष करती नजर आयी। नगर मे निकाली गयी तिरंगा यात्रा का नगर मे कई स्थानों पर नगर पालिका परिषद व अन्य लोगो द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

आज मंगलवार की शाम निर्धारित समय पर मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी से प्रारम्भ हुई तिरंगा यात्रा, मुख्य बाजार, पंचायती मंदिर, मीना बाजार, अब्दुल्ला चौक, सराय जोखा सिंह, मौहल्ला धर्मशाला से होती हुई रामा विष्णु सरस्वती शिशु मंदिर परिसर मे जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा मे शामिल रहे लोग अपने हाथो में झंडा थामे डीजे पर बज रही देश भक्ति की धुन मे मस्त होकर भारत माता की जय व वन्दे मातरम का उद्घोष करते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा जहां भी पहुंची वातावरण देश भक्ति से ओतप्रोत हो उठा।

इस भव्य आयोजन के दौरान मुख्य रूप से भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौधरी, पूर्व मंडलाध्यक्ष सिद्धांत जैन, मंडल उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, महामंत्री प्रशांत वर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, आशुतोष शर्मा,  डाक्टर शशांक गौतम, रतन सैनी, अशोक चंद्रा, मृत्युंजय त्यागी, अभिनव जैन, शिवम त्यागी, ऋषभ जैन, सभासद मुकेश गुप्ता, शोभित त्यागी, अर्पित गुप्ता, नरेंद्र चैनवाल, तेजपाल सैनी, विनीता शर्मा व कमल राठी सहित बड़ी संख्या मे नगर व आसपास के क्षेत्रो के निवासी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कस्बा प्रभारी उप निरीक्षक अशोक मलिक के नेतृत्व मे पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल भी मौजूद रहा।
free counter
अभी तक पाठक संख्या