अवैध शस्त्रों की बरामदगी व इन्हे रखने वालो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बिजनौर नगर कोतवाली पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गयी है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अमित कुमार ने बताया कि अवैध शस्त्रो की बरामदगी व इन्हे रखने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम जितेंद्र पुत्र रामनाथ सिंह, जोनी पुत्र रामनाथ सिंह व ऋषभ पुत्र मुनेंद्र सिंह निवासीगण गाँव जमालपुर पठानी है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के पास से 3 तमंचे 315 बोर व 6 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गए है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किये गए तीनो अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। तीनो के खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली बिजनौर नगर में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज है।
गिरफ्तार किये गए तीनो अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गयी है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, उप निरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल उधम सिंह, कांस्टेबल अक्षय, आकाश व होमगार्ड जितेंद्र शामिल रहे।
अभी तक पाठक संख्या |