अमरोहा - बैठक में अधिकारियो के न पहुँचने पर आक्रोशित भाकियू (असली) कार्यकर्ताओ ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम, धरने पर बैठे - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, दिसंबर 15, 2023

अमरोहा - बैठक में अधिकारियो के न पहुँचने पर आक्रोशित भाकियू (असली) कार्यकर्ताओ ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम, धरने पर बैठे

www.newsindia17.com

आज शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (असली) के कार्यकर्ताओं की एक बैठक ब्लॉक परिसर मंडी धनौरा  में हुई। इस बैठक में कुछ समस्याओ पर वार्ता की जानी थी तथा अधिकारियो को भी आना था। बैठक में संबंधित अधिकारियों के न पहुंचने से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने गजरौला चांदपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार भाकियू (असली) की एक बैठक आज ब्लॉक परिसर मंडी धनौरा में बुलाई गयी थी। इस बैठक में किसानो व सम्बंधित अधिकारियो के बीच कुछ समस्याओ पर वार्ता होनी थी। काफी लम्बे इंतजार के बाद भी अधिकारियो के न पहुंचने पर आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने गजरौला- चांदपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारे लग गयी। जाम की सूचना मिलने पर जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार ने मौके पर पहुँचकर किसानो से वार्ता की। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा गन्ने का भुगतान नियमानुसार 14 दिन में कराये जाने व नवम्बर का भुगतान 25 दिसंबर तक कराए जाने का आश्वासन देने पर भाकियू कार्यकर्ता हाईवे से हटे। यहाँ से हटे कार्यकर्ताओ ने बैठक में चकबंदी अधिकारी के न पहुंचने पर नाराजगी जाहिर करते हे एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।


भाकियू असली के मंडल अध्यक्ष चौधरी डूंगर सिंह ने बताया कि  चकबंदी अधिकारी के मौके पर नहीं आने पर कल शनिवार को चकबंदी विभाग की तालाबंदी की जाएगी। चकबंदी विभाग से सम्बन्धित समस्याओ का निराकरण होने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके परनरेश कुमार, जयपाल सिंह, जावेद मलिक, शब्बन चौधरी, खचेडू सिंह, कपिल चौधरी, देशराज सिंह, सुरेश यादव, कावेंद सिंह, पहलवान सिंह, जन्म सिंह, कलवा खां, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र यादव, नेपाल सिंह, इश्तियाक अल्वी, मनोज त्यागी, राजवीर सिंह शामिल रहे। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या