Raghav Chadha: CEC से जुड़े बिल पर भड़का विपक्ष, चड्ढा ने कहा-ये संबित पात्रा को भी बना सकते है मुख्य चुनाव आयुक्त - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, दिसंबर 15, 2023

Raghav Chadha: CEC से जुड़े बिल पर भड़का विपक्ष, चड्ढा ने कहा-ये संबित पात्रा को भी बना सकते है मुख्य चुनाव आयुक्त

इंटरनेट डेस्क। संसद का सत्र चल रहा है और इस सत्र में कई विधेयकों पर चर्चा चल रही है। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों से जुड़े विधेयक पर भी चर्चा हुई। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में विरोध दर्ज कराया है। पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने इसे गैर-कानूनी करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके जरिए सरकार जिसकी चाहे, उसकी नियुक्ति कर सकती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र इस पद पर संबित पात्रा तक को ला सकती है। पात्रा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें एवं पदावधि) विधेयक, 2023 को लेकर चड्ढा ने कहा, वे सिलेक्शन पैनल से पहले ही भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटा चुके हैं और उनकी जगह कैबिनेट मंत्री को लगाया गया है।

उन्होंने कहा इससे सरकार को दो वोट मिल जाते हैं। 2-1 के बहुमत के साथ सरकार सभी फैसले ले सकती है और जिसे चाहे उसे नियुक्त कर सकती है। उन्होंने राज्यसभा में कहा, वे संबित पात्रा को मुख्य चुनाव आयुक्त बना सकते हैं। अगर वह मुख्य चुनाव आयुक्त बन गए, तो कितना खतरनाक होगा। आप सांसद ने कहा, यह विधेयक गैर कानूनी है...। यह विधेयक संविधान की मूल संरचना के खिलाफ है।

PC- aaj tak