बरेली - गौकशी करते करणी सेना के महानगर अध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार, पूछताछ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष का नाम हुआ उजागर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 13, 2024

बरेली - गौकशी करते करणी सेना के महानगर अध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार, पूछताछ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष का नाम हुआ उजागर

www.newsindia17.com

कल शुक्रवार की रात बरेली की भोजीपुरा पुलिस ने सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई कर करणी सेना के महानगर अध्यक्ष समेत 3 लोगो को गौकशी करते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के कहने पर पशु कटान किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 3 को जेल भेज दिया है।


कार्यवाहक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि कल शुक्रवार की देर रात उपनिरीक्षक रनवीर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि देवरनिया नदी किनारे संरक्षित पशुओ का कटान किया जा रहा है। गौकशी किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुँच गयी। पुलिस टीम से घिरा देख एक गौ तस्कर ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित पशु के मांस के अवशेष, पशु काटने के औजार, मांस ले जाने हेतु एक टेम्पो, एक तमंचा व कारतूस का खोखा बरामद किया है।


पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में गिरफ्तार किये गए आरोपियों में से एक ने अपना नाम सईद सुलतानी निवासी सनईया मेवाकुंवर थाना सीबीगंज बताया। इसके पिता भी थाना सीबीगंज हिस्ट्री सीटर बदमाश रहे थे। अन्य दो आरोपियों में एक देवेंद्र कुमार करणी सेना का महानगर अध्यक्ष है व दूसरा अकरम है। ये दोनों इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि करनी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर और चांद उर्फ अजय गोकशी कराते थे। जिनमें से चांद मांस को लेकर गया हुआ है। हालांकि पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।


इंस्पेक्टर गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सईद खां व देवेंद्र कुमार का क्राइम हिस्ट्री में पहली बार नाम आया है। जबकि अकरम के खिलाफ थाना इज्जतनगर में शस्त्र अधिनियम के तीन व एक एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या