संभल - प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी युवती ने पुलिस चौकी में डाला डेरा, ससुराल जाने से किया इंकार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जनवरी 18, 2024

संभल - प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी युवती ने पुलिस चौकी में डाला डेरा, ससुराल जाने से किया इंकार

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल से प्रकाश में आये प्रेम प्रसंग के एक मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। शादी के पूर्व से चल रहे प्रेम प्रसंग को लेकर युवती ने आज पुलिस चौकी में हंगामा खड़ा कर दिया। युवती पुलिस चौकी में ही प्रेमी के साथ शादी किये जाने की जिद पर अड़ गयी। पुलिस भी इस मामले में कुछ निर्णय कर पाने में असमर्थ रही।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद निवासी एक युवती का शादी से पहले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बारे में पता लगने पर परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसके बाद भी युवती अपने प्रेमी के सम्पर्क में रही। गत दिनों युवती अपनी ससुराल न जाकर प्रेमी के घर रहने की जिद पर अड़ गयी थी। इसके बाद युवती पुलिस चौकी पहुंची और प्रेमी को भी वहाँ बुला लिया। युवती पुलिस के सामने ही प्रेमी का हाथ पकड़कर उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस द्वारा समझाये जाने पर भी युवती ने उनकी एक नहीं मानी। जानकारी होने पर युवती के ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। आज गुरुवार को युवती फिर से सौंधन पुलिस चौकी पहुंची और प्रेमी युवक को बुला लिया। पुलिस ने तुरंत ही विवाहिता की ससुराल व मायके वालो को इस बारे में जानकारी दी। सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुँच गए। सभी ने विवाहिता से घर चलने को कहा मगर वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। देर शाम पर परिजन युवती को मनाने में लगे थे मगर वह ससुराल जाने की तैयार नहीं थी।


थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि युवक व युवती दोनों बालिग है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उसका कहना है कि शादी से पूर्व उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर परिजनों ने दूसरी जगह उसकी शादी करा दी थी। इसके बाद भी वह अपने प्रेमी को कभी दिल से नहीं निकाल पायी। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या