मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - जिले भर मे लूट व चोरी की घटनाओ को अंजाम दे रहे पंखिया गिरोह के 3 बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जुलाई 25, 2025

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - जिले भर मे लूट व चोरी की घटनाओ को अंजाम दे रहे पंखिया गिरोह के 3 बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

www.newsindia17.com
मुरादाबाद जिले मे लगातार लूट व चोरी की घटनाओ को अंजाम दे रहे पंखिया गिरोह के 3 सदस्यों को कल गुरुवार की देर रात हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गए बदमाश आज शुक्रवार की तड़के अगवानपुर क्षेत्र मे एक वारदात को अंजाम देने की फ़िराक मे थे। इसी दौरान बदमाशो का सामना पुलिस से हो गया और मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये बदमाशो को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

पाठको को बताना उचित होगा कि जिले भर मे हो रही लूट व चोरी की घटनाओ के चलते आमजन परेशान था और पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहा था। दूसरी ओर पुलिस भी इन घटनाओ के पीछे रहे गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पता लगा कि इन घटनाओ को अंजाम देने के पीछे पंखिया गिरोह का हाथ है। पुलिस के संज्ञान मे आया कि इस गिरोह के सदस्य ही इन वारदातो को अंजाम दे रहे है। पुलिस इनकी तलाश मे जुटी हुई थी। कल गुरुवार की देर रात पुलिस की गिरोह के सदस्यों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद सिविल लाइन पुलिस ने तीन बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व बदमाशो के बीच हुई इस मुठभेड़ मे एक बदमाश मंगल सिंह, निवासी गाँव ईशापुर, थाना क्षेत्र शाहजहांपुर पैर मे गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायलवस्था मे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके अन्य दो साथियो कृष्ण कुमार उर्फ़ अंडु और अशोक कुमार को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार किये गए बदमाशो के कब्जे से अवैध तमंचा, चोरी की गयी नकदी व आभूषण बरामद किये है। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिछले कुछ दिनो मे गिरोह के सदस्यो ने 11 घटनाओ को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किये गए बदमाशो के खिलाफ पूर्व मे भी कई मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार किये गए बदमाशो को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। 
counter
अभी तक पाठक संख्या