आज गुरुवार को मेरठ में ईद की नमाज के दौरान पुलिस व नामजियो के बीच सड़क पर नमाज पढ़े जाने को लेकर नोंक झोंक हुई। इस दौरान नमाजियों ने जमकर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाये। इस मामले में हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
आज गुरुवार को ईद की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन सुबह से ही अलर्ट था। इसके बाद भी नमाज के समय शाही ईदगाह भर जाने पर नमाजी सड़क तक आ गए। लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। सड़क पर ईद की नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस और नमाजियों के बीच नोंकझोंक हो गई। इस दौरान पुलिस द्वारा सड़क पर नमाज पढ़ने मना किये जाने पर लोग विरोध करने लगे। भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आया। पुलिस ने नमाजियों को दरी सहित सड़क से हटाने की बहुत कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। पुलिस द्वारा दिल्ली रोड पर बैरिकेडिंग कर भी भीड़ को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान कुछ नमाजियों ने 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाने शुरू कर दिए।
इस मामले में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।सचिन सिरोही ने कहा अगर सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई न किये जाने पर वीडियो और फोटो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखे जाएंगे।
अभी तक पाठक संख्या |