नगीना लोकसभा क्षेत्र में त्यागी समाज द्वारा किये जाने वाले मतदान को लेकर फ़ैल रही तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए त्यागी समाज द्वारा देश में अमन चैन, सर्वांगीण विकास व सनातन की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी व गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन करते हुए भारी मतों से जिताने व चुनाव प्रचार करने का निर्णय लिया है।
कल गुरूवार को नहटौर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित त्यागी समाज की जिला स्तरीय सभा में समाज के प्रमुख लोगों ने प्रतिभाग किया। बैठक में खुले मन से नगीना व बिजनोर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हमारे बीच के कुछ लोग निजि स्वार्थ में लोकसभा चुनाव में भाजपा व गठबंधन प्रत्याशियों का त्यागी समाज समाज का हवाला देते हुए विरोध होने की अफवाह फैलाकर समाज के आम मतदाताओं को गुमराह कर रहे हैं। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जबकि जनपद बिजनौर का सम्पूर्ण त्यागी समाज देश के हित में, सर्वांगीण विकास व सनातन धर्म की रक्षा के लिए पूर्णतया भाजपा व गठबंधन के साथ है। वक्ताओं ने कहा कि देश के अन्य किसी राजनीतिक दल के साथ रहकर त्यागी समाज व सनातन धर्म व देश का कहीं कोई हित नहीं होना है। वक्ताओं ने कहा कि देश व प्रदेश की डबल इंजन सरकारों के कार्यकाल में देश व प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का नाम पूरे विश्व में चमका है। देश की रक्षा, राष्ट्रीय व राज्य मार्ग, पुल निर्माण, रेल, अंतरिक्ष, चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई है, और भारत का भविष्य भाजपा के कार्यो से ही विश्व मे गौरव प्राप्त हुआ है। त्यागी समाज के लोगों ने अपने लोकसभा क्षेत्र व देश के विकास के लिए बिजनौर जनपद से जुड़ी तीन लोकसभा नगीना, बिजनौर व मुरादाबाद में भाजपा व गठबंधन प्रत्याशियों ओमकुमार, चंदन चौहान व सर्वेश कुमार को अपना मत एवं समर्थन देने का सार्वजनिक निर्णय लिया है। बैठक का संचालन शोभित त्यागी ने किया।
बैठक में विनिल त्यागी, प्रमोद त्यागी, मूलचंद त्यागी, मुकेन्द त्यागी,,बलराज त्यागी, राकेश त्यागी, अतुल त्यागी अवधेश त्यागी, राजीव त्यागी, ओमेंद्र एडवोकेट, नागेंद्र त्यागी, चंद्रशेखर एडवोकेट, मृत्युंजय त्यागी, डॉक्टर राजेश त्यागी, संजय त्यागी, सचिन त्यागी, श्रीमती सुमन त्यागी, राजकुमार त्यागी, प्रदीप त्यागी, राकेश त्यागी, निर्भय त्यागी, राजीव त्यागी, कपिल त्यागी, सुनील त्यागी रूपेश कुमार त्यागी, मनोज त्यागी विनय त्यागी,सौरभ त्यागी प्रधान जी,प्रमोद त्यागी अशोक त्यागी संजीव त्यागी यीशु त्यागी ,मुकेश त्यागी ,नकुल त्यागी, सूरज त्यागी डॉक्टर नरेश त्यागी सतीश त्यागी अनिल त्यागी कुलदीप त्यागी आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक त्यागी समाज के सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अभी तक पाठक संख्या |