आज शनिवार को मेरठ के प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में उपचार कराने गए एक बुजुर्ग की चिकित्सक ने पिटाई कर दी। घटना के बाद बीमार बुजुर्ग ने चिकित्सक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहली गेट थाना क्षेत्र का निवासी सगीर आयु 75 वर्ष लम्बे समय से बीमार चल रहा है। जानकारी के अनुसार आज शनिवार को सगीर की हालत ज्यादा खराब थी। वह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दवा लेने के लिए पहुंचा। हालत ज्यादा खराब होने के चलते बुजुर्ग सही से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। बुजुर्ग ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर हरशील सिंह से जल्द दवा देने की बात कही। बुजुर्ग की बार सुनकर डॉक्टर आग बबूला हो गया और बुजुर्ग को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई के दौरान बुजुर्ग इमरजेंसी में गिर गया, और रोते हुए अपने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी सूचना पाकर बुजुर्ग के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे और बुजुर्ग से मामले की जानकारी लेने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद बुजुर्ग से तहरीर देने को कहा। जिसके बाद बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर आरोपी डॉक्टर और इमरजेंसी के स्टाफ के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। देहली गेट थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कही है।
| अभी तक पाठक संख्या |