धामपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने व पैसा ऐंठने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी का सुसंगत धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक धामपुर ने बताया कि थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती ने गत 26 मई को एक तहरीर थाने में दी थी। तहरीर में बताया गया था कि मोबिन हुसैनी पुत्र जाहिद हुसैन, निवासी मोहल्ला शेखान, शेरकोट ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके साथ ही आरोपी ने कई बार युवती से रुपये भी ऐंठ लिए थे। पुलिस ने युवती द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आज शनिवार को आरोपी मोबिन हुसैनी को शेरकोट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का सुसंगत धाराओं में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
| अभी तक पाठक संख्या |