नहटौर - पुलिस ने शिविर लगाकर राहगीरों को वितरित किया निशुल्क ठंडा शर्बत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जून 17, 2024

नहटौर - पुलिस ने शिविर लगाकर राहगीरों को वितरित किया निशुल्क ठंडा शर्बत

www.newsindia17.com

इन दिनों हो रही भीषण गर्मी में लोगो का जीना दुश्वार हो रहा है। इस गर्मी में जरूरी कामो से घर से बाहर निकलने वाले लोग सूर्य की जबरदस्त तपन को झेलने को मजबूर है। इस भीषण गर्मी से व्याकुल राहगीरों को राहत दिलाने हेतु विभिन्न संस्थाए प्याऊ लगवा रही है तथा शर्बत का वितरण कर रही है। इसी क्रम में आज नहटौर पुलिस ने भी नगर के हल्दौर चौक पर स्थित कस्बा पुलिस चौकी के पास शिविर लगाकर राहगीरों को निशुल्क शर्बत का वितरण किया।


इस शिविर में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी व उनकी धर्मपत्नी सुमन सोलंकी ने अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ राहगीरों को शर्बत वितरण किया। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों, पद यात्रियो को रोककर शर्बत पिलाया गया। शिविर के संचालन के दौरान ही अपने काफिले के साथ यहाँ से गुजर रहे लोकसभा सांसद नगीना चंद्रशेखर आजाद ने भी रूककर शर्बत पिया।


इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नहटौर व उनकी धर्मपत्नी के अतिरिक्त कांस्टेबल नवीन चौधरी, राजदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अक्षय कुमार, ओमपाल सिंह, होमगार्ड योगेंद्र, खड़क सिंह, कृष्णपाल, अतरपाल, पत्रकार बंधु विपिन वर्मा, मोहम्मद फैजान व ऋषभ जैन मौजूद रहे। 

hit counter
अभी तक पाठक संख्या