नजीबाबाद - ईद पर बिजली व पानी व्यवस्था सुचारु न होने पर आक्रोशित लोगो ने किया प्रदर्शन, बिजली विभाग व नगरपालिका के खिलाफ की नारेबाजी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जून 17, 2024

नजीबाबाद - ईद पर बिजली व पानी व्यवस्था सुचारु न होने पर आक्रोशित लोगो ने किया प्रदर्शन, बिजली विभाग व नगरपालिका के खिलाफ की नारेबाजी

www.newsindia17.com

कल देर रात से ही बार बार हो रही बिजली ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे नजीबाबाद क्षेत्र के निवासियों के सब्र का बाँध आज उस समय टूट गया जब त्यौहार के दिन भी उन्हें बिजली व पानी नहीं मिल सका। भीषण गर्मी में बिजली पानी सुचारु रूप से न मिलने पर आक्रोशित सैकड़ो लोगो ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों ने इस दौरान बिजली विभाग के ख़िआफ जमकर नारेबाजी की।


पाठको को बताना उचित होगा कि नजीबाबाद के कई क्षेत्रों में कल रात से बिजली व पानी की समस्या बनी हुई थी। इसी परेशानी पर आक्रोशित नगर के मोहल्ला पठानपुरा, बिसातियान, सेवाराम, मुनीरगंज आदि कई मोहल्लो के सैकड़ों लोग सभासद खुर्रम अफजाल के साथ इकठा होकर अमद खा चौराहे पर पहुंचे और बिजली और पानी की समस्या को लेकर नाराजगी जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि आज ईद के दिन शहर में बिजली की समस्या बनी हुई है। बिजली समस्या के चलते नगर पालिका ने पेयजल आपूर्ति नहीं की है। उन्होंने कहा कि नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद भी नगर पालिका ने पानी की आपूर्ति नहीं की। नगरपालिका की इस उदासीनता के चलते लोग पानी की एक एक बूंद से तरस रहे है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी बिजली विभाग के जेई, एसडीओ और चेयरमैन के पास जाने की बात कहते हुए आगे बढ़ गए।


स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शासन से सैकड़ों लीटर डीज़ल प्रतिमाह नलकूपों पर रखे जनरेटर व अन्य काम के लिए आता है। आरोप है कि इसमें से बहुत सारा डीजल पालिका स्टाफ हजम कर जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्लावासियों ने कई बार नगर पालिका अध्यक्ष को फोन किया। लेकिन चैयरमैन मुअज्जम इंजीनियर ने मौके आना गवारा नहीं समझा। 

best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या