Bengal: मालगाडी ने पीछे से कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, 35 घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जून 17, 2024

Bengal: मालगाडी ने पीछे से कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, 35 घायल

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के समीप आज सुबह एक ट्रेन हादसा हुआ है। इसमें पांच लोगों ने अपनी जान गंवाई है। मृतकों में मालगाड़ी का पायलट भी शामिल है। कंचनजंगा एक्सप्रेस से मालगाड़ी के टकरा जाने से ये बड़ा हादसा हुआ है। इसमें 35 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इस हादसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

खबरों के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि ये दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 08.30 बजे उस समय हुई जब अगरजला से आ रही कंचनजंघा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से सियालदह के लिए रवाना हुई।

इसी दौरान एक मालगाडी ने पीछे से ट्रेन को टक्कर मार दी। जानकारी मिलते के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और आपदा प्रबंध दल मौके पर पहुंच चुके हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बोल दिया कि दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें