डिडौली/अमरोहा - महाराष्ट्र पुलिस ने किशोरी से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी किया गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जून 17, 2024

डिडौली/अमरोहा - महाराष्ट्र पुलिस ने किशोरी से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी किया गिरफ्तार

www.newsindia17.com

केरल में सैलून में काम कर रहे जनपद अमरोहा एक युवक ने महाराष्ट्र की एक किशोरी से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस मामले में की गयी शिकायत का संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने आज सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार किये गए आरोपी को अपने साथ ले गयी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गाँव कनपुरा का निवासी नईम पुत्र शरीफ अली केरल में एक सैलून पर काम करता था। इस दौरान इंस्टाग्राम के जरिये उसकी दोस्ती महाराष्ट्र के अमरावती क्षेत्र की निवासी एक किशोरी के साथ हुई थी। नईम व किशोरी के बीच लम्बे समय तक चैट होती रही। इसी दौरान नईम ने किशोरी को झांसे में लेकर वीडियो कॉल के माध्यम से उसकी एक अश्लील वीडियो बना ली और वायरल कर दी। इस मामले की जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने 2 जनवरी 2024 को थाना अमरावती में नईम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने पर नईम केरल से वापस डिडौली अपने घर आ गया था।


उक्त मामले की जांच कर रहे महाराष्ट्र पुलिस के साइबर क्राइम इंस्पेक्टर अनिकेत कासार, हेड कांस्टेबल शैलेश, पंकज नाइक व प्रशांत के साथ आज सोमवार को डिडौली कोतवाली पहुंचे। महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ दबिश देकर आरोपी नईम को कनपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गयी है। 

best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या