मुरादाबाद - फाँसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जुलाई 02, 2024

मुरादाबाद - फाँसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

www.newsindia17.com
मृतका की फाइल फोटो 

आज मंगलवार की सुबह मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार की निवासी सायरा आयु 26 वर्ष का निकाह 5 वर्ष पूर्व इमरान के साथ हुआ था। शादी के बाद 5 वर्ष बीत जाने पर भी सायरा अभी तक माँ नहीं बन सकी थी। मृतका की माँ आमना के अनुसार बच्चा न होने पर सायरा का पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसे ताने देते थे। आमना का कहना है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की भी मांग कर रहे थे। इस सबके चलते सायरा के साथ आये दिन मारपीट भी की जाती थी। आरोप है कि इसी के चलते पति इमरान व ससुराल पक्ष के अन्य लोगो ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। फ़िलहाल मृतका की माँ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर इमरान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


दूसरी ओर इमरान का कहना है कि  सोमवार की रात सब कुछ सामान्य था। सभी खाना खाकर सोने चले गए थे। आज मंगलवार की सुबह उठने पर देखा कि घर के एक कमरे में सायरा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर सायरा के शव को फंदे से नीचे उतारा।


प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन ने बताया कि फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मृतका के पति इमरान को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। 

website counter
अभी तक पाठक संख्या