हल्दौर/बिजनौर - बुजुर्ग ने खुद को तमंचे से गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास, सुसाइड नोट में पत्नी, पुत्री व दामाद पर लगाया ये आरोप ....... - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 03, 2024

हल्दौर/बिजनौर - बुजुर्ग ने खुद को तमंचे से गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास, सुसाइड नोट में पत्नी, पुत्री व दामाद पर लगाया ये आरोप .......

www.newsindia17.com

कल शुक्रवार की देर शाम जनपद बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने स्वयं को तमंचे से गोली मार ली। गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा व सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। सुसाइड नोट में बुजुर्ग ने अपनी पत्नी, पुत्री व दामाद को इस हेतु जिम्मेदार बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दौर के मोहल्ला रईसान निवासी राजेंद्र सिंह आयु 70 वर्ष पुत्र पदम सिंह ने कल देर शाम बालकिशनपुर चौक के पास स्थित एक दुकान के पास देसी तमंचे को कनपटी से सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज पर स्थानीय लोगो ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में गंभीर रूप से घायल हुए राजेंद्र सिंह को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से उसकी हालत गंभीर देखते हुए राजेंद्र सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से एक देसी तमंचा व सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में राजेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी, पुत्री व दामाद को इस हेतु जिम्मेदार बताया है। राजेंद्र सिंह के 2 बेटे और 01 बेटी है। सुसाइड नोट में कहा गया है कि ये तमंचा उसके दामाद ने ही दिया है।


सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि हल्दौर थाना क्षेत्र में नूरपुर रोड पर स्थित एक यात्री शेड के पास राजेंद्र सिंह ने आत्महत्या के इरादे से खुद को गोली मार ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। फिलहाल राजेंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। 

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या