मेरठ के गंगनानगर थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही युवती का शव फांसी एक फंदे पर लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने युवती के प्रेमी पर ही हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। युवती का प्रेमी मौके से फरार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी रिहान की पुत्री इरम आयु 25 वर्ष गत 3 वर्षो से अपने प्रेमी फैसल निवासी मुजफ्फरनगर के साथ लिव इन रिलेशन में थी। ये दोनों गंगानगर थाना क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। कल शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे मकान मालिक ने इरम का शव फांसी एक फंदे पर लटका देख उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर इरम के परिजन व गंगानगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। युवती का शव बिस्तर पर बैठी अवस्था में था और पंखे की कुंडी से फंदा लगा हुआ था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि इरम गत 3 वर्षो से मुजफ्फरनगर निवासी फैसल नामक युवक के साथ यहाँ किराये के कमरे में रह रही थी। दोनों एक ही समुदाय से है। घटना के बाद से फैसल मौके से फरार है तथा उसका मोबाइल भी बंद है। परिजनों का कहना है कि इरम ने मरने से पहले अपनी माँ को वीडियो कॉल की थी। बताया गया कि वह इस दौरान रो रही थी। इरम 4 भाई बहनो में दूसरे नंबर की थी। समाचार मिलने तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गयी थी। परिजनों का कहना था कि दफन के बाद ही तहरीर दी जाएगी।
| अभी तक पाठक संख्या |