नहटौर - गाँव निवासी युवक ने मंदिर परिसर में स्थापित संत रविदास की प्रतिमा को किया खंडित, पुलिस जाँच में जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 03, 2024

नहटौर - गाँव निवासी युवक ने मंदिर परिसर में स्थापित संत रविदास की प्रतिमा को किया खंडित, पुलिस जाँच में जुटी

www.newsindia17.com

पुलिस द्वारा की जा रही सख्ती के बावजूद भी अराजक तत्व समाज में शांति व क़ानून व्यवस्था भंग करने हेतु लगातार कोशिशे करते रहते है। अराजक तत्वों द्वारा की जा रही इन हरकतों व पुलिस द्वारा इनके खिलाफ की गयी कार्रवाई के समाचार प्रतिदिन ही मीडिया माध्यमों की सुर्खिया बने रहते है।


ताजा मामला नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक अमरबाद से है। जहाँ गाँव निवासी एक युवक द्वारा मंदिर परिसर में स्थापित संत रविदास की मूर्ति को खंडित कर दिया गया। आज शनिवार को थाने पहुंचे ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत करते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बताया गया कि गाँव निवासी चमन पुत्र कन्हैया गत रात्रि लगभग 3 बजे रविदास मंदिर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए संत रविदास की मूर्ति को कई बार उठाकर पटक दिया। जमीन पर पटके जाने के चलते मूर्ति खंडित हो गयी। आज शनिवार की सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि मूर्ति के हाथ व चेहरा टूट गए है। आरोप है कि चमन ने आज सुबह ग्रामीणों को भी गालियाँ दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत की और दर्जनों की संख्या में थाने आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की।


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिकायत करने वालो में भीम सिंह, सागर, ज्ञान सिंह, उदयराज सिंह, श्याम प्रसाद, महेंद्र, मोरारी, कुलदीप सिंह, मंजीत सिंह, राजकुमार, दीपक आदि मौजूद रहे। 

hit counter
अभी तक पाठक संख्या