धामपुर/बिजनौर - सर्राफा व्यवसायी की दुकान से जेवरात से भरा थैला चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अगस्त 03, 2024

धामपुर/बिजनौर - सर्राफा व्यवसायी की दुकान से जेवरात से भरा थैला चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

www.newsindia17.com

धामपुर नगर के एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान से सोने के जेवरात चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने आज शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के पास से चोरी किये गए जेवरात भी बरामद किये है। गिरफ्तार की गयी महिला का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।


पाठको को बताना उचित होगा कि कल शुक्रवार की दोपहर लगभग 3 बजे नगर के खारी कुआं स्थित नितिन कुमार अग्रवाल सर्राफ की दुकान पर 4 महिलाये खरीदारी करने आयी थी। महिलाओ ने सोने के कुंडल, गले का पेंडल व अंगूठी आदि सामान पसंद किया था। महिलाओ द्वारा पसंद किये गए सामान की कीमत लगभग 75 हजार रुपए थी। सर्राफा व्यवसायी ने ये गहने एक लाल थैली में पैक कर महिलाओ को दे दिए थे। इसके बाद महिलाये कुछ अन्य सामान देखने लगी। इस दौरान दुकान में एक अन्य महिला भी आ गयी और जेवरात के बारे में पूछताछ करने लगी। कुछ देर बाद ये महिला वहाँ से चली गयी। महिला के जाने पर पता लगा कि काउंटर पर रखा 4 महिलाओ द्वारा खरीदे गए जेवरात का थैला वहाँ से गायब था। सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस संदिग्ध महिला की तलाश शुरू कर दी।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज शनिवार को इस मामले में धामपुर थाना क्षेत्र की निवासी इंदु पत्नी मेघराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार की गयी महिला के पास से चोरी की गयी लाल रंग की थैली जेवरात समेत बरामद की है। गिरफ्तार की गयी महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

website counter
अभी तक पाठक संख्या