गजरौला/जिला अमरोहा - बृजघाट से जल लेने जा रहे स्कूटी सवार दम्पति की सड़क दुर्घटना में मौत, पुत्री गंभीर घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 04, 2024

गजरौला/जिला अमरोहा - बृजघाट से जल लेने जा रहे स्कूटी सवार दम्पति की सड़क दुर्घटना में मौत, पुत्री गंभीर घायल

www.newsindia17.com
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार व इनसेट में मृतक दंपत्ति की फाइल फोटो व घायल बच्ची 
गत रात्रि बृजघाट से गंगाजल लेने जा रहे मुरादाबाद के एक दंपत्ति को गजरौला में विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पत्नी ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल हुई दंपत्ति की 12 वर्षीय पुत्री अभी उपचाराधीन है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी के निवासी संजीव गुप्ता आयु 48 वर्ष गत रात्रि अपनी पत्नी दुर्गा गुप्ता आयु 45 वर्ष व पुत्री पूर्वी आयु 12 वर्ष को साथ लेकर स्कूटी द्वारा जल लेने बृजघाट जा रहे थे। देर रात करीब 3 बजे गजरौला थाना क्षेत्र के भानपुर खालसा ओवरब्रिज के पास पहुँचने पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ़्तार कर ने इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी चला रहे संजीव गुप्ता उनकी पत्नी व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए दंपत्ति व उनकी पत्नी को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ चिकित्सको ने संजीव गुप्ता को मृत घोषित कर दिया और उनकी पत्नी व पुत्री को हायर सेंटर रेफर कर दिया। संजीव गुप्ता की पत्नी की भी देर रात टीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गयी। दंपत्ति की पुत्री का उपचार जारी है।

सीओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। स्कूटी को टक्कर मारने वाली उत्तराखंड पंजीकरण नम्बर की कार पकड़ ली गयी है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

website counter
अभी तक पाठक संख्या