कोतवाली देहात/बिजनौर - गन्ने के खेत से बरामद हुआ 9 दिन पूर्व लापता हुए आसिफ का शव, आरोपी बोला कुकर्म करना चाहता है इसलिए मार डाला - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 04, 2024

कोतवाली देहात/बिजनौर - गन्ने के खेत से बरामद हुआ 9 दिन पूर्व लापता हुए आसिफ का शव, आरोपी बोला कुकर्म करना चाहता है इसलिए मार डाला

www.newsindia17.com
पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त अयान व इनसेट में मृतक आसिफ की फाइल फोटो 
जिला बिजनौर के कोतवाली देहात से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आयी है। यहाँ एक दोस्त ने दोस्त को ही चाकू से वारकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही आरोपी ने दोस्त को मारने के बाद उसका सिर व पैर धड़ से अलग कर दिया। आरोपी ने शव के टुकड़े करने के बाद गन्ने के खेत के दबा दिया। घटना के 9 दिन बाद पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आसिफ का शव व हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद करने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की है।


पाठको को बताना उचित होगा कि थाना क्षेत्र के ग्राम गंगोड़ा शेख का निवासी आसिफ आयु 26 वर्ष पुत्र इकरामुद्दीन गत 26 जुलाई को लापता हो गया था। परिजनों ने आसिफ को सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि आसिफ एक सैलून में काम करता था और वहीं किराए पर रहता था। आसिफ कुछ दिन पहले ही गांव आया था। आसिफ के लापता होने के बाद परिजन लगातार थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस आसिफ को बरामद नहीं कर पा रही थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आसिफ को तलाश करने के बजाय उन्हें थाने से टरका देती थी। परिजनों के अनुसार सीडीआर के आधार पर पुलिस ने गत 29 जुलाई को आसिफ के दोस्त अयान को हिरासत में लिया था लेकिन लकड़ी के एक ठेकेदार ने अयान को छुड़ा लिया था।


कल शनिवार को परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आसिफ को बरामद करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली देहात पुलिस व सीओ नगीना को मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक एक निर्देश मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसिफ की कॉल डिटेल की खंगाली। कॉल डिटेल की जांच के बाद पुलिस ने आसिफ के गाँव निवासी दोस्त अयान पुत्र मोहम्मद शाकिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पुलिस द्वारा सख्ती एक साथ की गयी पूछताछ में अयान ने हत्या किया जाना स्वीकार करते हुए सारी बात बता दी। उसने बताया कि गत जुलाई 2024 को उसने अपने साथी आसिफ के साथ गांव के तालाब के पास बैठकर शराब पी थी। शराब पीने के उपरान्त आसिफ उसे खेत में ले गया और उसेक साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। आसिफ की इस हरकत पर आक्रोशित होकर मैने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी तथा शव  टुकड़े कर गन्ने के खेतों में ही छिपा दिया।


आरोपी के जुर्म कबूल करने पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस व आसिफ का शव गन्ने के खेत से बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात राजेश चौहान ने बताया कि इस मामले में दर्ज गुमशुदगी को बदलकर सम्बंधित धाराओं ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश चौहान, उप निरीक्षक आशीष पूनिया, कांस्टेबल अमन कुमार व हिमांशु रावल शामिल रहे। 

best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या