मिलक/जिला रामपुर - बरेली से पति की प्रेमिका को तलाशने आयी महिला ने बीच सड़क बैठकर लगाया जाम, पुलिस ने समझाकर घर भेजा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 04, 2024

मिलक/जिला रामपुर - बरेली से पति की प्रेमिका को तलाशने आयी महिला ने बीच सड़क बैठकर लगाया जाम, पुलिस ने समझाकर घर भेजा

www.newsindia17.com
इनसेट में बीच सड़क बैठी महिला व महिला को समझाती पुलिस 
जनपद रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में अपने पति की प्रेमिका को तलाशने पहुंची एक महिला ने बीच सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व ससुराल पक्ष के सदस्यों द्वारा समझाए जाने पर महिला सड़क से उठी और यातायात सुचारू हो सका।

प्राप्त जानकरी के अनुसार बरेली निवासी एक महिला आज अपनी चचेरी सास के साथ मिलक पहुंची और बिलासपुर रोड पर बैठ गयी। शांत स्थिति पर बीच सड़क बैठी महिला के कारण यातायात अस्त व्यस्त हो गया और जाम की स्थिति बन गयी। महिला को बीच सड़क पर बैठा देख मौके पर भीड़ जुट गयी। सूचना मिलने पर कस्बा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसके पति का मिलक निवासी एक महिला से गत कुछ वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने अपने पति से इस बारे में बात की और समझाने का प्रयास भी किया मगर कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। महिला के अनुसार उसका पति महिला को अब तक लाखो रुपए दे चुका है। महिला काफी देर तक अपने पति और उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी रही। चौकी प्रभारी द्वारा काफी समझाए जाने के बाद महिला सड़क से हटी। पुलिस महिला को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गयी। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

सूचना पाकर महिला के ससुराल वाले भी थाने पहुंच गए। महिला की चचेरी सास के अनुसार उसकी बहू पति के प्रेम प्रसंग के चलते मानसिक रूप से परेशान है। उसके पति का मिलक के किसी मोहल्ला निवासी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। आज मिलक पहुंची महिला ने गली मोहल्लो में अपने पति की तलाश की मगर सफलता नहीं मिल सकी। इसी से हताश होकर वह बीच सड़क में बैठ गयी। पुलिस ने महिला को समझाकर उसके ससुराल वालो के साथ भेज दिया। 
best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या