बिजनौर - बैंककर्मी को जान से मारने की धमकी देकर यूपीआई के माध्यम से 45 हजार ट्रांसफर कराने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अगस्त 04, 2024

बिजनौर - बैंककर्मी को जान से मारने की धमकी देकर यूपीआई के माध्यम से 45 हजार ट्रांसफर कराने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

www.newsinda17.com

कल 1 अगस्त को जान से मारने की धमकी देकर बैंककर्मी से यूपीआई के माध्यम से हजारो की नकदी ट्रांसफर कराने वाले एक अभियुक्त को बिजनौर नगर कोतवाली पुलिस ने आज रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त एक कार के साथ ही 10 हजार की नकदी भी बरामद की है। अभियुक्त का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।


पाठको को बताना उचित होगा कि कल शनिवार को बैंककर्मी विजय कुमार ने थाने पर एक तहरीर दी थी। विजय कुमार द्वारा दी गयी तहरीर में बताया गया था कि वे आज सुबह 10 बजे स्कूटी द्वारा बिजनौर से किरतपुर जा रहे थे। इसी दौरान स्वाहेड़ी ओवरब्रिज के पास कार सवार 5 से 6 लोगो ने उन्हें रोक लिया और उनके कई महिलाओ से सम्बन्ध की बात परिजनों को बताने की धमकी देते हुए पैसे की मांग की। आरोप है कि ऐसा न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी। विजय कुमार ने भयवश उक्त व्यक्तियों द्वारा दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर गूगल पे के माध्यम से 45 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिए। विजय कुमार द्वारा दी गयी तहरीर के आधार सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी।


पुलिस द्वारा की गयी विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त कार मारुती इको के चालक लक्की उर्फ़ स्नेह प्रताप पुत्र स्व0 हेतराम, मोहित पुत्र संजीव, हरीश पुत्र जसराम, सोनू पुत्र जोगराज निवासीगण ग्राम सालमबाद, थाना क्षेत्र नगर कोतवाली बिजनौर व 2 अन्य अज्ञात अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये थे। आज रविवार को पुलिस ने उक्त आरोपितो में से एक लक्की उर्फ़ स्नेहप्रताप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में स्नेहप्रताप ने बताया कि विजय कुमार की एक महिला मित्र थी। इस महिला मित्र के बारे में मुझे, मेरे साथी मोहित व मोहित के  दोस्त जो घटना में हमारे साथ था तथा जिसका नाम मै नहीं जानता हूँ को पूरी जानकारी है। स्नेहप्रताप ने बताया कि विजय कुमार उस महिला मित्र को प्रतिमाह खर्चा देता था। गत 15 दिन पूर्व विजय कुमार की उस महिला से बातचीत बन्द हो गयी थी। महिला ने मोहित के दोस्त को बताया था कि विजय कुमार के पास बहुत पैसा है और तुम मेरा नाम बताकर उससे पैसा हड़प सकते हो। इसी का लाभ लेते हुए स्नेहप्रताप व उसके अन्य साथियो ने बैंक जाते समय विजय कुमार को रोक लिया और महिला का नाम लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए जनसेवा केंद्र के क्यूआर पर 45 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। स्नेहप्रताप ने बताया की घटना में उसकी गाड़ी प्रयोग हुई थी इसलिए उसे 10 हजार रूपये मिले थे।


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बिजनौर ने बताया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त के अन्य साथियो की तलाश जारी है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गोपाल सिंह, हेड कांस्टेबल धरमवीर सिंह व कांस्टेबल निर्मल सिंह शामिल रहे।

website counter
अभी तक पाठक संख्या