आज मंगलवार को नगर के एमकेडी महिला महाविद्यालय मे छात्राओ के लिये मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मे प्रतिभाग कर रही छात्राओ ने एक दूसरे के हाथो पर मेहन्दी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के आकर्षक डिजाईन बनाये। काॅलेज प्रबंधन की ओर से प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाली छात्राओ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आज मंगलवार को नगर के हल्दौर रोड स्थित एमकेडी डिग्री काॅलेज मे आज सुबह से ही उत्सव का सा माहौल था। आज काॅलेज प्रबंधन द्वारा छात्राओ हेतु मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता मे छात्राओ ने बढ चढकर प्रतिभाग किया व मेहन्दी के माध्यम से हाथो पर आकर्षक डिजाईन उकेरेे। इस अवसर पर उपस्थित रहे महाविद्यालय के प्रबंधक अंकित अग्रवाल ने कहा कि छात्राओ के सर्वंगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ ही अन्य गतिविधियो मे प्रतिभाग करे तथा अपनी प्रतिभा को निखरने का अवसर दे। उन्होने कहा कि काॅलेज प्रबंधन हमेशा से ही छात्राओ के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए समय समय पर विभिन्न आयोजन करता रहा है और भविष्य मे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे। उन्होने कहा कि काॅलेज प्रबंधन के साथ ही शिक्षण व शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी हमेशा काॅलेज व छात्राओ के विकास मे सहयोगी रहे हेै और रहेंगे। उन्होने बताया कि कॉलेज में समय समय पर अनेक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता रहेगा।
| अभी तक पाठक संख्या |
