पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत प्रतिदिन ही गिरफ्तारियों का क्रम जारी है। इसी क्रम में आज मंगलवार को नहटौर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त के साथ ही एक वारंटी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गयी है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि गत 2 जुलाई 2024 को थाना क्षेत्र के ग्राम मीमला मुस्तफाबाद निवासी पीड़िता ने थाने में एक तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि इसराइल पुत्र मोहम्मद शाहिद, निवासी ग्राम पपसरा ने गाली गलौज व मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के बताया गया था कि आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर इसराइल व मोहम्मद शादाब पुत्रगण मोहम्मद शाहिद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी थी। आज मंगलवार को पुलिस टीम ने उक्त मामले में वाँछित एक अभियुक्त इसराइल को पैजनिया रोड से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल रोहित व धर्मेंद्र शामिल रहे।
दूसरे मामले में पुलिस टीम ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्त दानिश पुत्र मुन्ना उर्फ़ सादिक, निवासी नेजो सराय, नहटौर के खिलाफ गौकशी, पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक योगेश कुमार व कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल रहे।
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)